काठमांडू में जाली भारतीय नोट के साथ पाक नागरिक पकड़ा गया।
- फोटो : दिनेश जायसवाल
काठमांडू के ठमेल में पुलिस ने छापामार कर एक पाकिस्तानी नागरिक के पास 50 लाख जाली भारतीय मुद्रा बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर ही काठमांडू के बानेस्वर में महिला तस्कर के घर से 50 लाख जाली मुद्रा बरामद हुई। साथ ही छह लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है।
डीएसपी राजन श्रेष्ठ ने शुक्रवार को बताया कि मुखबिर ने पाकिस्तान से बड़े पैमाने पर जाली नोट लाए जाने की सूचना दी थी। बताया कि पाकिस्तानी नागरिक मोहम्मद नदीम निवासी करांची बृहस्पतिवार को कतर एयरवेज से दोहा होते हुए काठमांडू पहुंचा। वहां से सीधे बनेस्वर निवासी उमा देवी के घर गया। 50 लाख रुपये रखने के बाद ठमेल स्थित एक होटल में रुककर जाली मुद्रा को भारत में भेजने की योजना बनाने लगा। शुक्रवार सुबह होटल से ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि शेष रकम महिला के पास है। पुलिस टीम महिला के घर दबिश दी तो जाली भारतीय नोट की डीलिंग करते ईश्वर प्रसाद, परमानन्द यादव, दिलबहादुर और महादेव को पकड़ लिया जो नेपाल की रहने वाले हैं। पुलिस को 500-500 के पचास लाख जाली भारतीय मुद्रा मिली। मुख्य सरगना महिला ने बताया कि जाली नोट नेपाल में संचालन की जिम्मेदारी मेरी थी।
आरोपी ने बताया क यहां से परमानन्द सोनौली सीमा के रास्ते भारत में भेजते। छापामारी के समय एक पाकिस्तानी और दो भारतीय नागरिक थे जो कि पुलिस देखकर भाग निकले। पुलिस तलाश कर रही है।