फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई कमाने गए युवक की घर आते समय मौत

Thu, 30 Jun 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/महराजगंज
विज्ञापन
मृत्‍यु
विज्ञापन
घुघली। मुंबई कमाने गए भरवलिया गांव निवासी एक युवक की घर लौटते समय मौत हो गई। वह बीमार था और बेहतर इलाज के लिए मित्र के साथ घर लौट रहा था। लेकिन बस्ती रेलवे स्टेशन पर उसके सांसों की डोर टूट गई। रेल प्रशासन और स्थानीय पुलिस ने इसकी जानकारी उसके परिवार को दी तो घर पर मातम छा गया।
विज्ञापन


घुघली थाना के भरवलिया निवासी अजीत (23) आठ माह पहले कमाने के लिए मुंबई गया था। पिछले कई माह से वह बीमार चल रहा था। घरवालों ने उसकी तबीयत की जानकारी पाई तो उसे फोन किया।

कहा कि घर आ जाओ यहां बेहतर इलाज हो सकेगा। अजीत मंगलवार को अपने एक मित्र के साथ घर के लिए चल दिया। बुधवार को जब उसकी ट्रेन बस्ती रेलवे स्टेशन पर रुकी तो मित्र से उसने भूख लगने की बात कहते हुए कुछ ले आने को कहा।
विज्ञापन


जब उसका मित्र स्टेशन से कुछ खाने का सामान लेकर ट्रेन में लौटा तो उसे मरा देख कर दंग रह गया। फिर ट्रेन के डिब्बे से शव को उतारकर इसकी सूचना आरपीएफ को दी। आरपीएफ ने स्थानीय थाने को जानकारी दी। फिर अजीत की मौत की सूचना परिजनों तक पहुंची। अजीत की मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें