स्कूल बंद कराने के लिए सौंपा ज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। बाथरूम का वीडियो वायरल होने के मामले में स्कूल को बंद करने की मांग को लेकर भारत स्वाभिमान ट्रस्ट नगर इकाई पदाधिकारियों ने शनिवार को एडीएम को ज्ञापन सौंपा।
संगठन के नगर प्रभारी दिलीप कुमार शुक्ला ने कहा कि शिक्षा के पावन मंदिर में ऐसी घटना का होना बेहद निंदनीय है। ऐसे विद्यालय पर कठोर कार्रवाई करने के साथ ही विद्यालय को बंद करा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यालय की तत्काल मान्यता रद्द किया जाए। इस मौके पर विन्ध्यावासिनी सिंह, सूरज यादव, मनोज मल्लाह, गणेश शंकर श्रीवास्तव, उपेंद्र जायसवाल, आत्माराम आदि मौजूद रहे।