फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत

Sat, 07 Jul 2018 11:50 PM IST
hardoi
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

पचदेवरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरुआरा में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव घर के अंदर फांसी पर लटकता मिला। मृतका के पिता ने दामाद पर गला दबाकर हत्या करने और शव फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन

पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम बरुआरा निवासी धनीराम की पत्नी जूली (22) का शव शुक्रवार शाम लगभग साढ़े पांच बजे घर के अंदर बने कमरे में दुपट्टे से फांसी पर लटकता मिला। घटना का पता तब चला जब धनीराम खेतों से मजदूरी कर घर वापस आया। धनीराम की मानें तो वह सुबह खेत पर मजदूरी करने के लिए गया था। दोपहर में खाना खाने आया था, लेकिन तब सब  सामान्य था। घटना की जानकारी पर मृतका के पिता राजकुमार निवासी शिरोमननगर कोतवाली शाहाबाद भी बरुआरा पहुंचे। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। राजकुमार ने बताया कि जूली और धनीराम का विवाह इस साल फरवरी में हुआ था। धनीराम अक्सर शराब पीकर घर आता था। इसको लेकर जूली और धनीराम का विवाद होता था। उन्होंने आरोप लगाया कि शराब पीने से मना करने पर धनीराम ने जूली की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को फांसी पर लटका दिया। थानाध्यक्ष एमपी सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें