फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला पदार्थ सुंघा कर नेपाली बुजुर्ग से लूट

Mon, 05 Dec 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
Loot on Petrol Pump - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
सोनौली। पंजाब से कमा कर घर जा रहे नेपाली बुजुर्ग को सोनौली बस स्टेशन पर कुछ अराजकतत्वों ने नशीला पदार्थ सुंघा कर उससे दस हजार भारतीय रुपये लूट लिया। जब उसको होश आया तो नेपाल पुलिस के पास पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन


नेपाल के अर्घाखांची निवासी ओम प्रकाश खनाल (62) पंजाब के गोविंद गढ़ में कुक का काम करता है। बीती रात दस बजे सोनौली बस डिपो के पास कुछ युवकों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इसके बाद उससे दस हजार लूट कर फरार हो गए। बुजुर्ग को आधी रात में जब होश आया तो वह बस डिपो में पड़ा था। वहां से किसी तरह बेलहिया नेपाल पुलिस के पास पहुंचा और आप बीती बताई।

बेलहिया इंस्पेक्टर रवीन विस्ट ने बताया कि ओम प्रकाश खनाल दिल्ली डिपो की बस से घर जाने के लिए सोनौली पहुंचा। यहां कुछ युवकों ने उससे दस हजार रुपये लूट लिया है। शिकायत के आधार पर इसकी सूचना सोनौली पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें