घरेलू गैस सिलेंडर फटा, लोग जख्मी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सिसवा बाजार। कोठीभार थानाक्षेत्र के ग्राम सभा लोहेपार में शनिवार की 9 बजे रात एक किशोरी खाना बनाते समय सिलेंडर में लीकेज से लगी आग से गंभीर रूप से झुलस गयी। आनन-फानन में परिवार वाले किशोरी को लेकर सिसवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। लेकिन उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
ग्राम सभा निवासी नूर मोहम्मद की बेटी अमीरून निशा (16 ) ने शनिवार की रात 9 बजे खाना बनाने के लिए रसोई में गई और जैसे ही उसने चूल्हे को जलाया तो सिलेंडर में लीकेज के कारण पाइप में आग लग गई। जिसके बाद अमीरून निशा आग की चपेट में आ गई जिसके कारण वह जलने लगी और चिल्लाते हुए रसोई से बाहर की ओर भागी।
अमीरून की चीख सुन घर उसकी मां शहाबुन निशा, भाभी निशा खातून, छोटा भाई मुंसफ व चचेरा भाई शहाबुद्दीन उसकी ओर दौ? प?े। अमीरून को जलता हुआ देख भाभी और चचेरे भाई ने घर में रखे कंबल से किसी तरह से आग को बुझाया। लेकिन तब तक अमीरून निशा बुरी तरह से जलकर झुलस चुकी थी।
जिसे परिवार वाले लेकर तुरंत सिसवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद अमीरून निशा की स्थिति गंभीर देख प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.ओमशिव मणि त्रिपाठी ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उसकी हालत गंभीर है द्य