फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिपरिहा में आग से भारी नुकसान

Sat, 25 Feb 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
una fire
विज्ञापन
ठूठीबारी। बिजली की स्पार्किंग से निकली चिंगारी से लगी आग में झोपड़ी जलकर राख हो गई। उसमें रखे सामान जल जल गए। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के पिपरिहा गांव निवासी रामराज यादव पुत्र वंशराज यादव के घर के सामने से होकर बिजली का तार गया है।
विज्ञापन


 शुक्रवार की दोपहर में स्पार्किंग से निकली चिंगारी से झोपड़ी पर गिर गई। आग से घर में रखा एक क्विंटल चावल, दो क्विंटल धान, गेहूं, चारपाई, बेड, कपड़ा, पशुओं का चारा जल गया। घर के सटे ग्रामप्रधान प्रतिनिधि शमशाद अहमद के घर में भी आग की लपटें जा पहुंचीं, जिससे बिस्तर, कपडे़, घर में रखे आलू जल गए।

शोर सुन गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। गांव वालों ने पोखरी में पंपिंग सेट लगाकर बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। रामराज यादव के परिवार में कुल 11 सदस्य हैं जो मजदूरी करके अपनी जीविका चलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें