फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से गिरी महिला, ट्रक ने रौंदा

Sun, 14 Aug 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
sss पिपराबाबू में एक्सीडेंट में महिला की मौत के बाद जिला अस्पताल में रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। सड़क में बना गड्ढा जानलेवा साबित हुआ। पति के साथ बाइक से इलाज कराने घुघली जा रही महिला पिपरा बाबू के पास शनिवार की सुबह हादसे का शिकार हो गई। बाइक गड्ढे में चले जाने से महिला गिर गई। इसी बीच खाद लदा ट्रक आ गया और ट्रक के पहिए के नीचे आने से महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उनके पति और उनकी बेटी बाल बाल बच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन


सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के सवना निवासी राजकुमार शनिवार सुबह अपनी पत्नी प्रतिमा और बेटी करिश्मा को लेकर बाइक से घुघली इलाज कराने जा रहे थे। वे थाना क्षेत्र के पिपराबाबू के पास पहुंचे थे कि सड़क पर गड्डा आ गया। वह बाइक लेकर वह गड्ढे में चले गए। इस दौरान प्रतिमा बाइक से नीचे गिर गई। तभी गोरखपुर से खाद लादकर महराजगंज आ रहे ट्रक के पहिए के नीचे प्रतिमा आ गईं और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

वहीं गोद से करिश्मा कुछ दूर पर गिरी और बाल-बाल बच गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया। कुछ ही देर में परिवार वालोें के साथ ही क्षेत्र के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे घर वालों व रिश्तेदारों का रो रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन


घटना को लेकर स्थानीय लोगों में गुस्सा था। उनका कहना था कि सड़क के वजह से आए दिन इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। सड़क मरम्मत के नाम पर न तो जनप्रतिनिधि बोल रहे हैं और न ही अधिकारी। इंस्पेक्टर टीपी श्रीवास्तव का कहना है कि वाहन को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें