भगवतनगर परसिया में मारपीट के दौरान महिला की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
फरेंदा। भगवतनगर परसिया में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक महिला की मौत हो गई। मारपीट के दौरान चार लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज सीएचसी बनकटी में चल रहा है।
फरेंदा थाना क्षेत्र के भगवतनगर परसिया के हथौसा गांव में बुधवार को करीब तीन बजे सार्वजनिक रास्ते को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कृष्णमुरारी के आने-जाने वाले रास्ते को गांव के ही एक व्यक्ति रोकने का प्रयास कर रहे थे। उसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई।
मारपीट के दौरान कृष्णमुरारी की पत्नी पार्वती, मनीषा, परमेश्वर व दीपक को चोटें आईं। पार्वती को गंभीर चोटें लगी थीं। उनको घर के लोग सीएचसी बनकटी लाए। चिकित्सक ने पार्वती को मृत घोषित कर दिया। दूसरे पक्ष की सोनी को भी चोटें आईं। उनका इलाज बनकटी में चल रहा था। महिला की मौत के बाद सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची फरेंदा पुलिस दोनों पक्षों के बयान लेने के बाद मामले की जांच कर रही है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई करने में जुटी हुई है।