फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को अगवा किया, गांव में तनाव

Fri, 04 Nov 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अपह्त हुई युवती के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
झुलनीपुर। निचलौल थाना क्षेत्र के एक गांव से विवाहिता को अगवा कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। विवाहिता के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। आरोपी युवक समुदाय विशेष का होने से गांव में तनाव है। 
विज्ञापन


आरोपी युवक का घर चौराहे पर है। बताया जाता है कि कुछ दिन पूर्व वह निजी विद्यालय का वाहन चलाता था। इसी बीच विवाहिता युवती उसके संपर्क में आ गई। पिछले साल युवती का गवना हो गया। परंतु मोबाइल के जरिए दोनों के बीच बातचीत होती रहती थी। विवाहिता कुछ दिन पूर्व ससुराल से मायके आई थी। दोनों में मेल मिलाप बढ़ गया और एक दूसरे के नजदीक हो गए।

इस बीच ससुराल वालों ने विवाहिता की विदाई का दिन तय कर दिया। गोवर्धन पूजा के बाद विदाई होनी थी। युवक बुधवार शाम  अगवा कर लिया। खोज बीन के बाद अगवा की जानकारी मिली। गांव का माहौल तनावपूर्ण हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें