फरेंदा। बनकटी के पास शनिवार रात घने कोहरे के कारण एक जीप की खड़े ट्रक से टक्कर हो गई। जीप, ट्रक के अंदर जा घुसी जिसमें सेना का जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने जवान को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
फरेंदा क्षेत्र के बनकटी अस्पताल के पास सड़क पर शनिवार रात घने कोहरे में चालक ने ट्रक खड़ा कर दिया। रात करीब 11 बजे फरेंदा से नेपाल की ओर जा रही जीप ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। जीप में सवार अनंतनाग में तैनात बालसिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनकटी ले गई। जहां प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
दूसरी ओर कोल्हुई के परमेशरापुर निवासी कलामुद्दीन की रविवार को खेत में खाद डालते समय मौत हो गयी। गांव वालों का कहना है कि कलामुद्दीन तीन बजे खेत में खाद डाल रहे थे। अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। सूचना पाकर पहुंचे परिजन आनन फानन में एकसड़वा लाए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घर वालों ने मौत का कारण ठंड बताया है।