फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करी रोकने को इंटेलिजेंस मजबूत करेंगे

Sat, 29 Apr 2017 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नौतनवां में पत्रकारों से बातचीत करते कस्टम कमिश्नर शिव कुमार शर्मा साथ में सहायक आयुक्त मधुकर आनन्द। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
नौतनवां (महराजगंज)। उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के कस्टम कमिश्नर शिव कुमार शर्मा ने शुक्रवार को सीमा शुल्क मंडल कार्यालय नौतनवां एवं सीमा शुल्क चौकी सोनौली का दौरा किया। कस्टम अधिकारियों के साथ बैठक कर भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी से संबंधित गतिविधियों की जानकारी ली और तस्करी पर लगाम लगाने के लिए इंटेलिजेंस को और मजबूत करने की बात कही।    
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी पर लगाम लगाने के लिए इंटेलिजेंस को और मजबूत किया जाएगा। कहा कि इस क्षेत्र में 2015-16 वित्तीय वर्ष में 9.81 करोड़ का सीजर किया गया, जबकि 2016-17 में 380 केस में 18.01 करोड़ का सीजर किया गया। यह पिछले वित्तीय वर्ष के मुकाबले करी अस्सी प्रतिशत ज्यादा है। कमिश्नर ने बताया कि तस्करी की सूचना देने के लिए कस्टम आयुक्त की वेबसाइट है। इसमें रिपोर्ट स्मगलिंग का एक लिंक है।

कोई भी व्यक्ति इसमें सूचना दे सकता है। सूचना देने वाले का नाम पता पूरी तरह गोपनीय रखा जाता है। इसके साथ ही तस्करी की सूचना देने वाले को जब्त माल की कीमत का बीस प्रतिशत तक का इनाम दिया जाता है। कुछ ऐसे केस जैसे सोना, चांदी, हथियार गोला-बारूद व विदेशी मुद्रा के मामले में सूचना देने पर अग्रिम भुगतान का भी प्रावधान है। वेबसाइट के अतिरिक्त सीमा शुल्क मुख्यालय लखनऊ के नंबर 0522-2329372, सहायक आयुक्त लखनऊ के मोबाइल 9450935522 एवं सहायक आयुक्त नौतनवां के मोबाइल 9450588340 पर तस्करी की सूचना दी जा सकती है।
विज्ञापन


इसके साथ इंपोर्टर, एक्सपोर्टर व कोई भी व्यक्ति कस्टम की वेबसाइट पर जाकर ई-हेल्प लिंक के जरिए अपनी समस्या बता सकता है। इस पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सहायक आयुक्त कस्टम मधुकर आनंद, अधीक्षक महातम, सुरेंद्र राम, गोपाल पांडेय, विशाल शास्त्री, इंस्पेक्टर अरविंद श्रीवास्तव एवं लवलेश कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें