फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल कैदी मेडिकल कॉलेज में भर्ती, हंगामा

Sat, 14 May 2016 12:39 AM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
विज्ञापन
भारतीय कैदी
विज्ञापन
 गोली से घायल कैदी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां उसने जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि दो महीने पहले ही वह बुलंदशहर जेल से स्थानांतरित होकर जिला कारागार में आया था।  
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की दोपहर जिला कारागार में बंद कैदी मुकेश को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। दो महीने पहले वह दूसरी जेल से जिला कारागार में शिफ्ट हुआ था। उसके एक पैर में पट्टी बंधी थी।
कागजात और बातचीत के दौरान पता चला कि उसके पैर में गोली लगी है। इसी सिलसिले में ऑपरेशन के लिए बृहस्पतिवार की दोपहर दो बजे उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया जहां उसने जमकर हंगामा किया। सुरक्षा की दृष्टि से जेल प्रशासन की ओर से छह की संख्या में सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है। अभी ऑपरेशन नहीं हुआ है।
विज्ञापन


जेल अधीक्षक अनिल कुमार का कहना है कि मुकेश दूसरी जेल से यहां शिफ्ट किया गया है। उस पर हत्या, डकैती व लूट के कई मामले दर्ज हैं। उसके पैर में गोली लगी है। ऑपरेशन के लिए उसे मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। हंगामे की जानकारी नहीं है। सुरक्षा की दृष्टि से वहां जवानों को लगाया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें