फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में घायल की अस्पताल में मौत

Tue, 15 Nov 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मारपीट होने पर मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नौतनवा। नगर के गांधी चौक पर बृहस्पतिवार की रात छेड़छाड़ व छींटाकशी के विवाद में मारपीट में घायल उस्मान नगर निवासी विजय सोनकर की रविवार की रात गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दर्जकर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया हैं।
विज्ञापन

 
मृतक के भाई दिलीप सोनकर ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि गौतमबुद्धनगर निवासी विजय, संजय और अजय उनकी लड़की के साथ छेड़छाड़ और रास्ते में छींटाकशी करते थे। लड़की ने घर पर इसकी जानकारी दी। उनके लड़के रिषु ने उन लोगों को मना किया तो विवाद बढ़ गया। आरोपी लड़कों ने घर जाकर परिवार के लोगों को जानकारी दी। इसके बाद बृहस्पतिवार की रात उनका भाई विजय गांधी चौक स्थित अपनी सब्जी की दुकान बंद कर रहा था और वह भी सब्जी की दुकान बंद कर रहे थे।

इसी बीच नारायण प्रसाद, हरिलाल, विजय, संजय व अजय हाथ में लाठी, डंडा, लोहे की राड और चाकू लेकर आ धमके। अपशब्दों का प्रयोग व जान से मारने की धमकी देते हुए उनके भाई पर हमला कर दिया। उसके सिर में गंभीर चोट आई और वह जमीन पर गिर पड़ा। बीच-बचाव करने गए तो उन लोगों ने उन्हें व उनकी पत्नी को भी मारापीटा।
विज्ञापन


उनकी लड़की पूनम ने घटना की लिखित सूचना पुलिस को दी। अपने लहूलुहान भाई विजय को आननफानन में अस्पताल ले गए। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एसओ बृजेश वर्मा ने बताया कि पांच आरोपियों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें