कब्रिस्तान की जमीन की पैमाइश कराने के लिए हियुवा नेता ने डीएम को पत्र दिया है। जबकि दूसरे पक्ष के लोगों ने भी डीएम को ज्ञापन देकर कब्रिस्तान की चाहरदीवारी बनवाने की मांग की है।
हियुवा के जिला उपाध्यक्ष संजय ने कहा है कि बागापार के टोला रामपुर कोदईपुर के बीच में 1.10 एकड़ कब्रिस्तान है। वहीं ग्राम सभा की बंजर जमीन है। कुछ लोग विवाद की मंशा से जबरदस्ती बाउंड्रीवाल खिंचा रहे हैं। जिससे टोले के रास्ते से निकासी बंद हो रही है।
पैमाइश कराकर ग्राम सभा की जमीन और रास्ता निकलवाया जाए। इस दौरान रामसूरत, अविनाश पटेल, सुनील यादव, संदीप वर्मा, तुलसी यादव, पप्पू राठौर, पिंटू गौतम, पप्पू यादव, जितेन्द्र यादव, प्रेम नरायन, गोबरी यादव, मोहन यादव, अविनाश आदि मौजूद रहे।
बागापार के टोला बेरहवा के लोगों ने कलेक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन दिया है। हेरहवा के नियाज अहमद ने बताया कि उक्त गांव में कब्रिस्तान है। यहां लोग जनाजा पढ़ते हैं और दफन करते हैं। राजस्व निरीक्षक व हल्का लेखपाल ने उक्त जमीन का सीमांकन किया था। उसके बाद चंदा इकट्ठा करके कब्रिस्तान की बाउंड्रीवाल करा रहे हैं। जिसमें कुछ लोग व्यवधान डाल रहे हैं। ऐसे में बाउंड्रीवाल करवाने की मांग की है।
ज्ञापन देने के दौरान गांव के तकदीर, सदरे आलम, शमशेर खान, सैफुल्लाह, आफताब, अफजल के अलावा अन्य कई लोग मौजूद रहे।