फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर को पीएसी और पुलिस ने बनाया छावनी

Sat, 23 Jan 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद के सांप्रदायिक बवाल की चपेट में आने के बाद शनिवार को एक वर्ग के जुलूस को लेकर शहर के घनी आबादी वाले क्षेत्र पुलिस प्रशासन के पहरे में रहे। मुस्लिम वर्ग ने हालातों के  मद्देनजर जुलूस न उठाकर अमन चैन की सलामती और सूझबूझ का संदेश भी जनमानस को दिया है। जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन ने पहले ही कस्बे के लोगों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग मांगा था।
विज्ञापन


शहर के बाकरगंज, ज्वालागंज, पीलू तले चौराहे, चौगलिया, चांद शाह तकिया पनी रोड, वर्मा चौराहे समेत कई इलाकों में पीएसी बल और पुलिस की तैनाती रही। अचानक पीएसी और पुलिस को देखकर लोग दहशतजदा हो गए।

जब पता चला कि आज एक वर्ग का जुलूस निकलना था और शांति व्यवस्था कायम करने के लिए मुस्तैदी है तो लोगों ने राहत की सांस ली।  ज्ञात हो कि हाल में जुलूस को लेकर ही जहानाबाद में सांप्रदायिक बवाल हुआ था।
विज्ञापन


इन हालातों में किसी भी असामाजिक तत्व छोटी मोटी हरकत भी बड़ा रूप ले सकती है। एहतियात के तौर पर पुलिस प्रशासन और एक वर्ग के लोगों ने मिल जुलकर बैठक की। कोतवाल आरके पांडेय ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चौराहों पर पीएसी व पुलिस की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें