फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला समेत चार पर हत्या का मुकदमा दर्ज

Thu, 09 Feb 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
khurja double murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
निचलौल(ब्यूरो)। 16 दिसंबर से गायब बैदौली निवासी 43 वर्षीय शैलेश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। 4 जनवरी को कुशीनगर जनपद के खड्डा थाना क्षेत्र ग्राम सिसहीं के निकट नारायणी नदी के किनारे लाश मिली थी। 
विज्ञापन


बैदौली निवासी 43 वर्षीय शैलेश 16 दिसंबर को गांव के ही कुछ लोगों के साथ घर से झुलनीपुर जाने की बात बता कर निकले थे। लेकिन घर नहीं लौटे। चार दिन बाद भी जब उनकी कोई खबर नहीं मिली तो पत्नी मीना ने मुकामी पुलिस चार लोगों के विरुद्ध नामजद तहरीर देकर पति को गायब करने का आरोप लगाया था। अठारहवें दिन 4 जनवरी को खड्डा थाना क्षेत्र के सिसहीं में नदी किनारे लाश मिली थी।

शव की शिनाख्त और पीएम रिपोर्ट के बाद मृतक की पत्नी मीना देवी की तहरीर पर एसओ निचलौल ने बुधवार को नारायण पुत्र विक्रम, इन्दल पुत्र उदित, विन्दा देवी पत्नी इन्दल व परशुराम पुत्र भोली निवासी बैदौली के विरुद्ध हत्या मामले में मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह का कहना है मृतक की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र ही अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें