फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज की आड़ में कोल्ड ड्रिंक्स का अवैध कारोबार

Sat, 04 Aug 2018 12:55 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
कॉलेज की आड़ में कोल्ड ड्रिंक्स का अवैध कारोबार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज/परतावल।श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के हरपुर तिवारी गांव में इस्लामिया महिला डिग्री कॉलेज में छापेमारी हुई तो अधिकारी दंग रह गए। यहां स्कूल की आड़ में कोल्ड ड्रिंक बनाने का कारोबार हो रहा था। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की छापेमारी में अवैध फैक्ट्री की कलई खुल गई। अधिकारियों ने पैकिंग मशीन समेत अन्य उपकरण को सील कर दिया। साथ ही 700 पाउच मैंगो ड्रिंक को नष्ट कर दिया। इसके अलावा नमूने को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया।  
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार पांडेय ने बताया कि श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के हरपुर तिवारी इस्लामिया महिला डिग्री कॉलेज परिसर में अवैध मैंगो ड्रिंक बनाने की फैक्ट्री होने की शिकायत मिली थी। शिकायत को संज्ञान में लेकर श्यामदेउरवा पुलिस के साथ शुक्रवार को स्कूल में छापेमारी की गई तो हकीकत सामने आ गई। छापेमारी के दौरान स्कूल परिसर में बने गोदाम में पैकिंग मशीन, मैंगो ड्रिंक बनाने के सामान व अन्य उपकरण मिले। इस दौरान 700 पाउच मैंगो ड्रिंक को नष्ट कर दिया गया। जांच के दौरान पता चला कि फैक्ट्री चलाए जाने संबंधी कोई प्रपत्र उपलब्ध नहीं है। मैंगो ड्रिंक के नमूने को लेकर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि कॉलेज के प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें