फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाली युवती को बेचते भारतीय समेत दो पकड़े

Wed, 03 Aug 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
महिला गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोनौली। शादी का झांसा देकर नेपाली युवती को भारत लाने का प्रयास कर रहे महिला एजेंट के साथ एक भारतीय नागरिक को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

नेपाल के दांग जिले की युवती के माता-पिता का काफी पहले ही देहांत हो चुका है। उसी गांव की महिला ने भारत के बलरामपुर में डॉक्टर से विवाह कराने का युवती को झांसा दिया। उसे लेकर मंगलवार को वह नेपाल के कपिलवस्तु जनपद के कृष्णा नगर पहुंची थी की उसने एक बुजुर्ग नागरिक के साथ उसे जाने को कह दिया और बताया की यह वही डॉक्टर हैं।  इस पर युवती भड़क गई और हंगामा करने के बाद पास ही सामाजिक संस्था के लोगों से मिल कर इसकी शिकायत दर्ज कराई। संस्था के लोगों ने महिला और बुजुर्ग को पकड़ कर नेपाल पुलिस को सौंप दिया। पुलिस निरीक्षक भीम शाह ने बताया की मंगलवार की सुबह पकड़े गए नेपाली महिला और भारतीय नागरिक को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें