फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन पर अड़े होमगार्ड

Wed, 03 Aug 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर समस्याओं को लेकर जिले भर के होमगार्ड संघ ने धरना दिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। मांगों को लेकर होमगार्डों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। होमगार्ड्स अवैतनिक कर्मचारी एसोसिएशन के जिला स्तरीय पदाधिकारियों के नेतृत्व में नियुक्तिकरण को लेकर मुख्यमंत्री के नाम से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जवानों ने कहा कि 1993 में सपा नेतृत्व ने अपने घोषणा पत्र में सपा की सरकार बनने पर 5 वर्ष के अंदर सभी जवानों को नियमित करने का वादा किया था। लेकिन सरकार बनने के 5 वर्ष बाद भी होमगार्ड्स जवानों को न तो नियमित किया गया और न तो इनको राज्यकर्मचारी ही माना गया। जबकि कोर्ट ने पहले से ही स्पष्ट आदेश दे रखा है कि होमगार्ड्स जवानों को पुलिस आरक्षी के समान वेतनमान व भत्ते दिए जाएं। 
विज्ञापन


कोर्ट के इसी आदेश के आधार पर देश के अन्य दूसरे कई राज्यों जैसे हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में इस नियम को लागू कर दिया गया है। होमगार्ड्स जवानों ने सपा सरकार के लिए अपने चुनावी घोषणापत्र तथा कोर्ट के आदेश को पूरा करने का स्वर्णिम अवसर बताया। सरकार के इस आदेश से प्रदेश के हजारों परिवारों को आर्थिक सुरक्षा भी मिलेगी। इससे समाजवादी विचारधारा को भी बढ़ावा मिलेगा। रामकेश गौतम, विजय कुमार, इन्द्रपाल, रामदास, अविनाश, झीनक, नाथू पटेल राजाराम,  झिनक प्रसाद, विजय शर्मा, शेषनाथ, सत्यनरायन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें