फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला दिव्यांग का शव

Mon, 01 May 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Demo pic - फोटो : google
विज्ञापन
खुटहां बाजार(ब्यूरो)। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के सिसवां गांव के रहने वाले 18 वर्षीय मूकबधिर युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


कोतवाली सदर क्षेत्र के सिसवा गांव के रहने वाले राजेश वर्मा की फंदे से लटकी लाश रविवार को घर के दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में मिली। बताया गया कि राजेश कहीं से घूमकर आया तो परिवार के सदस्यों ने उसे डांट दिया। वह शनिवार को रात घर में दूसरी मंजिल पर सोने चला गया। रविवार की सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो घर वालों ने खिड़की से झांका तो उसका फंदे से झूलता दिखा।

इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार में मृतक के पिता की बहुत पहले ही मृत्यु हो चुकी है। कोतवाल सदर श्रीकांत राय का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। रिर्पोट आने के बाद मौत के सटीक कारणों की जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें