महराजगंज। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन महराजगंज की ओर से एसपी को ज्ञापन देकर नवंबर में रेवेन्यू बार एसोसिएसन के अधिवक्ता अनिल कुमार पर हुए जानलेवा हमले के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
संगठन के महामंत्री सुशील कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अधिवक्ता अनिल कुमार पर एक महीने पहले जानलेवा हमला हुआ। लेकिन आज तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे पूरा अधिवक्ता समाज आक्रोशित है। अधिवक्ता पर हुए हमले के मामले में कार्रवाई न होना बेहद निंदनीय है।
उन्होंने कहा कि यदि रेवेन्यू बार एसोसिएशन नौतनवां के अधिवक्ता अनिल कुमार के ऊपर हुए जानलेवा हमले के आरोपियों को पुलिस तत्काल गिरफ्तार नहीं करती है तो अधिवक्ता आंदोलन करेंगे।
इस मौके पर महामंत्री सुशील कुमार श्रीवास्तव, वशिष्ठ कुमार मिश्र, सत्य प्रकाश सिंह, मधुसूदन, अखिलेश पांडेय, उमाशंकर, जितेंद्र सिंह, उत्केश चौधरी, सचिन कुमार, नवीन श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव, संजय कुमार यादव, विजय कुमार, जितेंद्र, अब्दुल हमीद खां, परशुराम गौड़, सोमनाथ चौरसिया आदि मौजूद रहे।