फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापेमारी में 29 क्विंटल लहन नष्ट, महिला समेत चार गिरफ्तार 

Mon, 30 Oct 2017 12:12 AM IST
maharaganj
विज्ञापन
अपराध्‍ा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
महराजगंज/बृजमनगंज। 
विज्ञापन

 पुलिस ने कच्ची शराब के खिलाफ चलाए गए अभियान में 29 क्विंटल लहन नष्ट किया है। साथ ही दो महिला समेत चार को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत चालान किया है। रविवार को कोतवाली क्षेत्र के भिटौलीटोला मटियाडीह, उसरहवां नर्सरी में छापेेमारी की गई। जहां से पुलिस ने तीन भट्ठी और छह क्विंटल लहन को नष्ट किया। टीम ने दो महिला समेत तीन की गिरफ्तारी भी की।  इसके अलावा 145 लीटर कच्ची शराब के साथ शराब बनाने का उपकरण भी बरामद किया है।
विज्ञापन

छापेमारी में पुलिस ने सुरेश सहानी निवासी भिटौली टोला मटियाडिह, विमला निवासी उसरहवां नर्सरी, बरसाती निवासी उसरहां नर्सरी थाना कोतवाली को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत चालान किया गया है। पुलिस की टीम में उप निरीक्षक रामायण यादव, कन्हैया पांडेय, अशोक कुमार, विनोद कुमार राव, रंजना ओझा, कांस्टेबल पंकज यादव, विकास सिंह, अवधेश सिंह, हरिकेश भारती, शुभ नारायण यादव और ममता पांडेय शामिल रहे। कोतवाल रामदवन मौर्य ने बताया कि छापेमारी कर 145 लीटर कच्ची शराब बरामद करने के साथ तीन को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत चालान किया गया है। वहीं बीती रात थाना क्षेत्र के विशुनपुर अदरौना गांव के बाहर भी पुलिस ने छापेेमारी कर 23 क्विंटल लहन नष्ट करने के साथ शराब बनाने के उपकरण को भी नष्ट किया है। इस मामले में पुलिस ने गांव के ही रिंकू सहानी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र राय ने बताया कि क्षेत्र में कच्ची शराब पर पाबंदी के लिए अभियान चलाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें