फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर साइड न देने को लेकर विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
मामूली बात पर हुई मारपीट के बाद तनाव
विज्ञापन

स्योहारा। तीन दिन पहले वाहन को साइड देने को लेकर हुई मारपीट के बाद दो गांवों के बीच तनावपूर्ण माहौल बन गया। एक पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की है। एहतियात के तौर पर गांवों में पुलिस को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

मिट्ठेपुर निवासी शाहिद अहमद 27 अक्तूबर की शाम अपना मैक्स वाहन लेकर जा रहा था। गांव सदाफल के पास सड़क पर मुन्ने निवासी सदाफल का ट्रैक्टर खड़ा था। ट्रैक्टर हटवाने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। मुन्ने सिंह की तहरीर पर शनिवार को पुलिस शाहिद को थाने ले आई थी और बाद में छोड़ दिया। रविवार को पुलिस के बुलाने पर शाहिद, कुछ गांव के व्यक्ति थाने आए हुए थे। इस मामले में रविवार को दोनों गांवों के पक्षों में तनातनी हो गई। शाहिद की मां वहीदन ने पुलिस में दी तहरीर में सदाफल निवासी भाजपा नेता देशबंधु पर अपने 40-50 साथियों के साथ उसके घर में आकर मारपीट करने की तहरीर दी। क्षेत्र में पुलिस तैनात की गई है। दोनों पक्षों में थाने में समझौता वार्ता चल रही है। थानाध्यक्ष धर्मपाल सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर मिल गई है। जांच कर कड़ी करवाई की जाएगी। सीओ सतीश कुमार का कहना है कि किसी भी दशा में सांप्रदायिक तनाव नही होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें