निचलौल। जमुई के पास वन कर्मचारियों ने मंगलवार को चार पहिया में पांच व्यक्तियों के कब्जे से 250 तोतों को बरामद किया। गाड़ी कब्जे में लेकर कार्रवाई करते हुए सभी को वन्य जीव अधिनियम के तहत जेल भेज दिया।
सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग के निचलौल रेंज के क्षेत्रीय वनाधिकारी मुखबिर की सूचना पर टीम के साथ ठूठीबारी रोड स्थित जुमई गांव पहुंचे। चार पहिया गाड़ी की तलाशी ली। पिंजरे में बंद 250 तोते मिले। आरोपियों ने बताया कि काफी दिनों से तोता बेचने का काम कर रहे।
आरोपियों में सिसवा निवासी मन्टू जो इस समय आजमगढ के जीयनपुर में रहता है वह जंगलों सेे तोता पकड़ कर देता है। तस्करों की पहचान जुल्ला व मोहम्मद इस्लाम निवासी अमोड़ा छावनी बस्ती, शमसुद्दीन नौसढ़ गोरखपुर, अनीस छोटे काजीपुर गोरखपुर व रमजान रायगंज गोरखपुर के रूप हुई।
रेंजर एके चन्द्रा ने मधवलिया क्षेत्र का मामला होने के कारण रेंजर मधवलिया को सौंप दिया है।