फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरेेंदा-धानी मार्ग जाम किया

Fri, 26 Aug 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
साथी की पिटाई से गुस्साए टेंपो चालकों और लोगों ने धानी-फरेंदा मार्ग को जाम किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फरेंदा/धानी। फरेंदा टैक्सी स्टैंड पर वसूली को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने चालक को पीट दिया। इससे नाराज टेंपो चालकों ने धानी बाजार में फरेेंदा-धानी मार्ग को सायं चार बजे जाम कर दिया। बृजमनगंज पुलिस की ओर से कार्रवाई के आश्वासन के बाद टैंपो चालक माने। 
विज्ञापन


धानी क्षेत्र के कानापार निवासी वीरेंद्र धानी से फरेंदा टेंपों चलाता है। वह रोज की भांति धानी बाजार से सवारी भरकर फरेंदा पहुंचा तो वहां पर स्टैंड वसूली करने वाले ठेकेदार का आदमी पांच सौ रुपये मांगने लगा। इसका चालक ने विरोध किया तो मारपीट कर पाकेट में रखे सारे पैसे छिन लिया और रोड पर न चलने की धमकी भी दी।

ड्राइवर धानी पहुंच कर अपने साथियों को घटना के बारे में बताया। समाजसेवी राहुल शर्मा के नेतृत्व में चालकों ने धानी-फरेंदा मार्ग को जाम कर दिया। करीब आधा घंटा राजमार्ग को जाम करने के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर टेंपो चालकों ने जाम समाप्त किया। इस दौरान विकास, विनोद, सोनू मिश्रा, दुर्गेश कुमार, शशिकांत, नवल यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें