फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया

Fri, 25 Nov 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
यमुनानगर में दहेज के लिए पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम हरखपुरा की एक महिला ने बृहस्पतिवार को ज्ञापन देकर ससुराल वालों पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। महिला ने ससुराल वालों पर दहेज न दे पाने पर घर से निकाल देने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम हरखपुरा टोला हड़तोड़हिया की साफिया खातुन ने एसपी को दिये ज्ञापन में कहा कि उसकी शादी मुस्लिम रीति-रिवाज के साथ पांच वर्ष पूर्व चौक क्षेत्र के विजयपुर निवासी एजाजुद्दीन से हुई थी। तभी से वह ससुराल में रहती थी। उसने कहा कि लेकिन पिछले छह महीने से ससुराल के लोग पांच लाख रुपये नगद और बाइक मांगने लगे। इसके संबंध में कई बार पंचायत भी हो चुकी है लेकिन ग्रामीणों के लाख समझाने के बाद भी उसकी ससुराल को लोग मांग पर अड़े हुए हैं। 

कहा कि जब उसने कहा कि उसके पिता इतने ज्यादा पैसा नहीं दे पाएंगे तो ससुराल वालों ने बीते 16 नवंबर को मुझे घर से निकाल दिया। मै तभी से मायेके में रह रही हूं वहीं कुछ लोगों ने बताया कि एजाजुद्दीन पुन: दूसरी शादी करने जा रहा है। साफिया ने कहा कि इसकी सूचना चौक पुलिस को दी लेकिन इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें