जमीन के विवाद में दो पक्ष भिड़े।
- फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के गांव बसंतपुर मे खलिहान की भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में सोमवार और मंगलवार की रात्रि मे जमकर मारपीट हुई। सूचना पाकर पुलिस ने एक पक्ष के युवक को ले जाकर पूछताछ कर रही है।
गांव बसंतपुर के रहने वाले रामवृक्ष ने खलिहान की भूमि पर लगभग दस वर्ष पहले नीव डलवाई थी। इसे लेकर दूसरे पक्ष के बहादुर ने अपनी जमीन कह कर मारपीट करना शुरू कर दी। मंगलवार देर रात्रि में बहादुर के घर के लोग नींव भरी जमीन से ईंट उठाकर दोबारा फेंकने लगे। इस पर शिवचंद, दीपचंद, रामवृक्ष और दूसरे पक्ष के बहादुर, घनश्याम, चंदा, उर्मिला, कोइला देबी के बीच में मारपीट शुरू हो गई।
इसकी सूंचना किसी ने सौ नंबर पर पुलिस कंट्रोल रूम को दे दी। इस पर पुलिस ने दीपचंद को अपने कब्जे मे ले लिया। दूसरे पक्ष के लोग फरार हो गए। दोनों पक्ष अपना इलाज सीएचसी बनकटी मे करवा रहे हैं। इसी मामले में पुलिस दोनों पक्षों पर एक माह पहले चालान भी कर चुकी है। इस संबंध मे एसओ पुरंदरपुर चंद्रेश यादव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।