वाहन अनियंत्रित होकर बिजली के खंबे से टकराया कई घायल हुए।
- फोटो : अमर उजाला
श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के कतरारी के पास महराजगंज से गोरखपुर सवारी ले कर जा रही टाटा मैजिक बोलेरो को ओवर टेक करने के चक्कर में अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई। इसमें गाड़ी चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
श्यामदेउरवा पुलिस ने 108 नंबर की एंबुलेंस से घायलों को गोरखपुर मेडिकल कालेज भेजवाया। कतरारी के पास शुक्रवार को दिन में दो बजे महराजगंज से गोरखपुर के लिए सवारी भरकर जा रही टाटा मैजिक बोलेरो को ओवर टेक करने के चक्कर मे अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई।
इसमें चालक समेत पांच लोगों को चोटें आई हैं। निचलौल थाना क्षेत्र के बसडीला निवासी चंदन गौड़ 19 वर्ष और राधा देवी 40 वर्ष को गंभीर रूप सक घायल हैं। मौके पर पहुंची श्यामदेउरवा पुलिस ने दोनों घायलों को 108 नंबर की एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजवाकर गाड़ी को अपने कब्जे मे ले लिया है।