फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्लोमा इंजीनियर हड़ताल पर

Wed, 28 Sep 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के पदाधिकारियों ने धरना दिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। मांगों को पूरा न होने पर मंगलवार को एक बार फिर उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ केे बैनर तले जूनियर इंजिनियरों ने हड़ताल पर बैठ गए। 
विज्ञापन

पहले दिन हड़ताल की अध्यक्षता करते हुए इंजीनियर संतोष कुमार त्रिपाठी ने कहा कि 4800 ग्रेड पे की लंबित मांग पर मुख्यमंत्री एवं लोकनिर्माण विभाग मंत्री ने समस्याओं के शीघ्र निराकण का आश्वासन देकर हड़ताल तो समाप्त करवा दिया गया लेकिन छह महीने के बाद भी समस्याओं का निराकण अभी तक नहीं किया गया।

उन्होंने कहा कि पे ग्रेड न बढ़ाने पर सभी इंजीनियरों ने हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। हड़ताल का संचालन करते इंजीनियर शंभूनाथ कुशवाहा ने कहा कि सरकार हमारी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था। सरकार का सम्मान करते हुए हम लोगों ने हड़ताल वापस ले ली। लेकिन मांगें पूरा नहीं हुईं। इससे इंजीनियर अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरने पर इंजीनियर अशोक सिंह, संजीव पटेल, कौलेश कुमार, कौशल दूबे, अजीत कुमार, संजय मौर्य, विंदुकेश यादव, महातम सिंह पासवान, धर्मेंद्र कुमार राय, आरपी चौधरी, सोहन कुमार, रविशंकर, सादुल्लाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें