फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दो दर्जन भट्ठियां तोड़ीं

Fri, 13 Jan 2017 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
छापेमारी कर लहन नष्ट करती पुलिस व आबकारी की टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज/फरेंदा। विधान सभा चुनाव को देखते हुए फरेंदा व बृजमनगंज क्षेत्र में कच्ची शराब के अड्डों पर छापेमारी की गई। इस दौरान भारी मात्रा में शराब बनाने के उपकरण और लहन नष्ट किए गए। सीओ फरेंदा राजाराम यादव के नेतृत्व में फरेंदा क्षेत्र के अलहदिया महदेवा, बरातगाढ़ा, घोड़सारे, नगेसरापुर में छापेमारी के दौरान करीब 350 लीटर कच्ची शराब व दस क्विंटल लहन नष्ट करते हुए एक दर्जन शराब की भट्ठियां तोड़ी गईं। 
विज्ञापन


बृजमनगंज क्षेत्र के परगापुर, सोमनजोत सहित कई जगहों पर छापेमारी के दौरान 20 क्विंटल लहन नष्ट करते हुए 300 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। छापेमारी करने गई टीम को देखते ही धंधेबाज अपने ठिकानों को छोड़ कर फरार हो गए। संयुक्त टीम गांव में जाकर कच्ची शराब बनाने वाले लोगों की जानकारी लेने की कोशिश की तो मौके पर सिर्फ महिलाएं व बच्चे ही मिल सके। पुलिस टीम ने गांव के सभी घरों की तलाशी लेकर लहन नष्ट किया। टीम में कोतवाल संजय सिंह, आबकारी इंस्पेक्टर बसंत प्रसाद, एसओ बृजमनगंज चंद्रेश यादव, महिला एसओ शीला यादव, वीरेंद्र त्रिपाठी सहित फरेंदा व बृजमनगंज थाने की पुलिस मौके पर रही। 

पुलिस ने पांच जुआरी पकड़े
परतावल। श्यामदेउरवां थानाक्षेत्र के चौपरिया में चौकी  चौकी प्रभारी  विनोद कुमार  राय ने जुआ खेलते पांच युवकों को गिरफ्तार किया। परतावल चौकी प्रभारी विनोद कुमार राय को सूचना मिली कि चौपरिया गांव के बाहर स्थित बागीचे में कुछ जुआरी जुआ खेल रहे है अपने हमराहीयो के साथ मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी विनोद कुमार राय ने उनको पकड़ उनके पास रखा 2700 सौ रुपए बरामद किए। इस संबंध मे चौकी प्रभारी विनोद कुमार राय से पूछे जाने पर बताया की पाचो जुआरीयो को पकड़ उनके खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें