बैंक आफ बडौदा फरेंदा के एटीएम पर लगी लोगो की लंबी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
फरेंदा। नोटबंदी के 17 दिन बाद भी लोगों को राहत नहीं मिलती नहीं दिख रही है। शनिवार को बैंक के साथ ही एटीएम भी बंद होने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
फरेंदा कस्बे के अधिकांश बैंकों में लगातार तीन दिन से कैश न मिल पाने केे कारण लोग दर-दर भटकने को मजबूर हैं।
कस्बे के पूर्वांचल ग्रामीण बैंक, पीएनबी, बैंक आफ बड़ौदा, केनरा बैंक व एचडीएफसी के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित कियोस्क बैंकों में कैश के अभाव में तीन दिन से भुगतान नहीं मिल रहा है। पसीने के कमाई पाने के लिए बैंक और एटीएम के सामने घंटों कतार में खड़ा रहना मजबूरी हो गई है।
एटीएम खुले बगैर लोग लंबी लाइन लगा कर खुलने के इंतजार में खड़े हैं। पूर्वांचल बैंक भैया फरेंदा, रानीपुर, समरधीरा सहित अनेक जगहों के बैंकों में लोगों की लंबी लाइन देखी जा रही है। शादी व अन्य कार्यक्रम के लिए पैसों की सख्त आवश्यकता होने के बाद भी लोगों को रकम नहीं मिल पा रही है। दो दिन तक लगातार बैंकों की बंदी से मुसीबत और बढ़ने की आशंका है।