फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल बंद के दौरान तोड़फोड़, 50 गिरफ्तार 

Wed, 21 Feb 2018 12:52 AM IST
maharaganj
विज्ञापन
crime - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सोनौली। नेपाल में माओवादी गुट की ओर से मंगलवार को नेपाल बंद के आह्वान के दौरान रूपनदेही जिले के बुटवल समेत दर्जनों स्थानों पर तोड़फोड़ हुई। कुछ युवकों ने दो ट्रकों में आग लगाकर यातायात ठप कर दिया। पुलिस ने दर्जनों स्थानों से उपद्रव मचा रहे 50 से अधिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन

विप्लव माओवादी गुट की ओर से नेपाल बंद के आह्वान के दौरान सोनौली से लेकर भैरहवां, बुटवल, नारायणगढ़, विराटनगर तक के राष्ट्रीय राजमार्ग बंद रहे। दुकानें बंद कराने को लेकर बुटवल, भैरहवा में माओवादियों ने दर्जनों स्थानों पर तोड़फोड़ की। विराटनगर में कुछ अज्ञात लोगों ने बंद की अवहेलना का आरोप लगाकर दो नेपाली ट्रकों को आग के हवाले कर दिया। उपद्रव और तोड़फोड़ की वजह से पूरे दिन यातायात ठप रहा और स्कूल-कॉलेज बंद रहे। बंदी के चलते सरहद पर देर शाम तक यात्री फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें