एडीएम को ज्ञापन देने जाते साहू तैलिक वैश्य कल्याण समिति के लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
महराजगंज। सीबीआई जांच करा कर दोषियों को सजा दिलाने आैर आर्थिक मदद की मांग को लेकर शनिवार को साहू तैलिक वैश्य कल्याण समिति के जिला संयोजक ने मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया।
साहू तैलिक वैश्य कल्याण समिति के जिला संयोजक लालजी साहू ने बताया कि इलाहाबाद जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत तेली समाज के मक्खनलाल गुप्ता के ही परिवार के चार सदस्यों की नृशंस हत्या कर दी गई। जो निर्भया कांड से भी जघन्य है। उन्होंने बताया कि हमारे समाज में सरकार में कोई प्रतिनिधित्व न होने के कारण शासन, प्रशासन में बात सुनी नहीं जा रही है।
परिवार में बचे एक बेटी एवं बेटा रंजीत डरे हुए है। इन दोनों की भी जान खतरे में है। इस हत्या कांड की सीबीआई जांच कर दोषियों को फांसी की सजा दिलाने तथा दोनों बच्चों को पचास-पचास लाख रुपए आर्थिक मदद व सरकारी नौकरी दी जाए। उन्होंने बताया कि अन्यथा की स्थिति में पूरे प्रदेश में साहू तैलिक वैश्य कल्याण समिति आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। इस दौरान रामधनी, राम सेवक, राकेश कुमार गुप्ता, राजू कुमार गुप्ता के अलावा तमाम लोग उपस्थित रहे।