फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का शव बोरे में रख जंगल में फेंका 

Thu, 08 Sep 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बोरी में डालकर फेंकी लाश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
फरेन्दा। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कैंपियरगंज जंगल में बुधवार की सुबह हत्या कर फेंका गया बोरे में युवक का शव मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजवाया।

कैंपियरगंज जंगल में वन विभाग के प्रकोष्ठ डिपो के नजदीक फरेन्दा थाना क्षेत्र में सड़क के किनारे प्लास्टिक के बोरे में 30 वर्षीय युवक की लाश ग्रामीणों ने देखी। इसकी सूचना फरेन्दा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची फरेंदा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 युवक की जीभ बाहर निकली हुई थी और चेहरे से गले तक खून सना हुआ था। क्षेत्र में शव मिलने से दहशत फैल गई। शव को देखने से प्रतीत हो रहा था कि कहीं और हत्या करके शव को लाकर फेंक दिया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष फरेंदा सत्येंद्र पांडेय का कहना है कि युवक की जेब में कोई कागजात नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें