फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में शव मिला

Fri, 19 Jan 2018 01:06 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
नहर में शव मिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिसवा बाजार (महराजगंज)। कोठीभार थानाक्षेत्र के चिउटहां चौकी से 200 मीटर दूर छोटी नहर शाखा में बृहस्पतिवार सुबह 32 वर्षीय युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष कोठीभार व डायल 100 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की पहचान नहीं हो पाई है। उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। वहीं, कुछ लोग युवक को मानसिक रूप से विक्षिप्त बता रहे हैं। 
विज्ञापन


चिउटहां चौकी से 200 मीटर की दूरी पर छोटी नहर शाखा की तरफ बृहस्पतिवार की सुबह शौच करने गए ग्रामीणों ने नहर में युवक की लाश देखी। इसकी सूचना तत्काल गांव में फैल गई और लोग नहर के पास एकत्र हो गए। इसी बीच, किसी ने घटना की सूचना 100 यूपी डायल सहित कोठीभार पुलिस को दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह व 100 यूपी डायल के कर्मियों ने शव को कब्जे में ले लिया। 
घटना स्थल पर मौजूद कुछ ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे थे तो कुछ ने बताया कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त था। वह अक्सर आसपास के क्षेत्र में दिख जाता था। थानाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने बताया की युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें