फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज के पास रेल लाइन पर मिली युवक की लाश

Mon, 07 May 2018 12:33 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
कॉलेज के पास रेल लाइन पर मिली युवक की लाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोठीभार (महराजगंज)। क्षेत्र के ग्रामसभा सिसवा खुर्द स्थित महात्मा गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज के पश्चिम तरफ रेल लाइन पर एक युवक का शव मिला। उसकी शिनाख्त जेब में मिले आधार कार्ड के आधार पर हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


रविवार को सुबह पेट्रोलिंग कर रहे गेट मैन की नजर  रेल लाइन के बीच में पड़े शव पर पड़ी तो उसने कोठीभार पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसओ अरुण कुमार राय मौके पर पहुंचे। युवक के जेब में मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान छोटेलाल पुत्र रामाश्रय निवासी कैमा थाना कोठीभार के रूप में हुई। मृतक के पिता का कहना था कि छोटेलाल मंदबुद्धि का था। शनिवार को शाम से ही घर नहीं आया था। रविवार की सुबह उसका शव मिलने की सूचना मिली। एसओ का कहना है प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की जानकारी हो सकेगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें