महराजगंज(ब्यूरो)। एसपी को दिए ज्ञापन में कोठीभार क्षेत्र के व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि घुघली के एक इंटर कालेज में पढने जाते समय गांव के ही एक लड़के ने पुत्री के साथ गलत व्यवहार करते हुए उसके कपड़े को फाड़ दिया।
उन्होंने कहा कि चंदन खरवार कई दिनों से पढने जाते समय अभद्र व्यवहार करता था। शुक्रवार को खेत में खींचते हुए कपड़े फाड़ दिए। राहगीरों ने विरोध किया तो चाकू दिखाकर धमकाना शुरू कर दिया।