फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड में गड्ढे, सड़क पर उतरे लोग

Wed, 28 Sep 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रोड में गड्ढे, सड़क पर उतरे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। मऊपाकड़ रोड पर बने गड्ढे को पाटने के लिए मंगलवार को लोग सड़क पर उतर आए तथा विरोध प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कहा कि मऊपाकड़ चौराहे से नगरपालिका बार्डर निचलौल रोड तथा बलिया पुल से नगर पालिका बार्डर गोरखपुर रोड तक सड़क के किनारे कच्ची रोड गड्ढे में तब्दील हो गई है।
विज्ञापन


निचलौल रोड पर पुलिस लाइन, स्टेडियम, जिला कारागार व कई विद्यालयों को जोड़ने वाली सड़क पर कई जगहों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। राहगीर अक्सर चोटिल होते रहते हैं। इस रोड पर प्रशासन के लोगों का आना जाना लगा रहता है। फिर भी किसी का ध्यान इस सड़क की मरम्मत पर नहीं रहता है।

विद्यालय मार्ग होने के नाते स्कूली बच्चों का आना-जाना मुश्किल हो जाता है। आए दिन गंभीर दुर्घटना घटने की आशंका बनी रहती है। इस संबंध में कई बार नगर पालिका अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को फोन व लिखित जानकारी दी गई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


उन लोगों ने कहा कि अगर दो दिन के अंदर सड़कों पर बने गड्ढे को भरा नहीं गया तो धरना देने के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान राजेश मद्धेशिया, मेवालाल, महेश चौरसिया, उमेश अग्रहरि, संदीप अग्रहरि, दारा गुप्ता, मोहन के अलावा तमाम नगरवासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें