फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप पर लदा चाइनीज सेब पकड़ा

Mon, 02 Jan 2017 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
सौनोली में एक पिकअप चायनीज सेब के साथ ड्राइवर को एसएसबी की टीम ने पकड़ा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोनौली। एसएसबी डंडा हेड की गश्त टीम ने नेपाल से सिद्धार्थनगर भेजा जा रहा पिकअप पर लदा चाइनीज सेब बरामद कर सीज कर दिया है। डंडा हेड इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह ने बताया कि रविवार सुबह 4 बजे के करीब जवानों के साथ सोनौली कोतवाली क्षेत्र के शेख फरेंदा गांव में गश्त के दौरान पीछा कर पिकअप को कैलाश नगर में पकड़ लिया गया।
विज्ञापन


पिकअप की जांच में 165 कार्टून चाइनीज सब बरामद हुए। मौके से परमात्मा कुमार सोनारी गांव जिला सिद्धार्थनगर को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ में उसने बताया कि गांव में एक मकान में डंप सेब लोड कर सिद्धार्थनगर के बांसी कस्बे में पहुंचाना था। सेब की कीमत लगभग छह लाख रुपये बताई जा रही है। सेब को सीज कर कार्रवाई के लिए कस्टम को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें