फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनट्रेंड डॉक्टर की लापरवाही से बालक की मौत

Thu, 04 Jan 2018 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पनियरा में मासूम बेटे के शव साथ विलाप करती मां सावित्री। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
गांगी बाजार। पनियरा थाना क्षेत्र के मंसूरगंज में अनट्रेंड डॉक्टर की लापरवाही से छह वर्षीय बालक की मौत हो गई। परिजन की तहरीर पर डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज किया गया। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।  
विज्ञापन


पनियरा थाना क्षेत्र के मंसूरगंज निवासी सावित्री का छह वर्षीय पुत्र कृष्णा बुधवार को दिन में स्कूल गया था। स्कूल से आने के बाद उसको बुखार आ गया। मां उसको चौराहे पर अनट्रेंड डॉक्टर अनिल शर्मा के पास ले गई।  डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगने के बाद बालक की तबीयत और बिगड़ गई।

डॉक्टर की डिस्पेंसरी पर ही बालक ने दम तोड़ दिया। बालक की मौत की जानकारी होते ही डॉक्टर ने बालक को इलाज कराने का बहाना बना कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा ले गया। वहां चिकित्सकों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद आरोपी डॉक्टर वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन


पीड़ित महिला ने डॉक्टर पर लापरवाही पूर्वक इलाज करने से मौत का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसओ ओपी चौहान ने बताया कि आरोपी अनट्रेंड डॉक्टर अनिल शर्मा के खिलाफ लापरवाही पूर्वक कार्य करने से मौत हो जाने का केस दर्ज कर शव को पीएम के लिए भेज दिया। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें