निचलौल। थाना क्षेत्र के नेपाल वार्डर से सटे बहुआर बाजार में बृहस्पतिवार की सांयकाल व्यापारियों ने नकली नोटों के साथ एक व्यक्ति को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
बता दंे कि नेपाल वार्डर से सटे होने के कारण बहुआर बाजार में हमेशा भीड़ रहती है।
कोठीभार थाना क्षेत्र के रमपुरवा का एक व्यक्ति बृहस्पतिवार की शाम को प्रदीप कसौधन के हार्डवेयर की दुकान पर सामान खरीदा। सामान लेने के बाद सौ सौ के पन्द्रह नोट उसे दिया। व्यापारी ने नोट लेने के बाद देखा कि नोटें नकली हंै। व्यापारी ने नोट लेने से मना कर दिया जिससे दोनों मंे तू तू मंै मंै होने लगी। देखते ही देखते व्यापारियों की भीड़ लग गयी। उसके बाद व्यापारी प्रदीप ने बहुआर चौकी को सूचना दी।
पुलिस ने आकर सामान खरीदने वाले कि तालाशी ली तो उसके पास से 1700 सौ रुपये बरामद हुए। पकड़कर थाने ले आयी और पूछताछ करने लगी। पकड़े गये व्यक्ति ने बताया कि उसके साथ उसका साथी भी था उसके पकड़े जाने पर वह भाग गया। इस सबंध में थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गये व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है।