फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने प्राचार्य का पुतला फूंका

Sat, 17 Sep 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मांगों को लेकर छात्रनेताओं ने पीजी कालेज के प्राचार्य का पुतला जलाया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। नगर के पीजी कालेज के छात्रों की समस्याओं को लेकर शुक्रवार को छात्र नेताओं ने प्राचार्य का पुतला फूंका। छात्र नेता बलराम दूबे ने कहा कि महाविद्यालय में एससी शुल्क अधिक लिया गया है। उसे पास किए जाने की मांग की।
विज्ञापन


उन्होंने बीपीएड कर रहे लोगों का छात्रवृत्ति फार्म भरे जाने और महाविद्यालय में अराजक तत्वों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग उठाई। अंग्रेजी के अध्यापक की व्यवस्था अभी तक नहीं किए जाने के लिए कालेज प्रशासन की खिंचाई की गई। कहा कि इसके लिए प्राचार्य को कई बार अवगत भी कराया गया। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। अंग्रेजी के अध्यापक की शीघ्र व्यवस्था की जाए, जिससे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई ठीक से हो सके। 

उन्होंने कहा कि ये मांगें शीघ्र पूरी नहीं की गईं तो छात्रों के साथ सड़क पर उतर कर चक्का जाम करने के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान रितेश, हिमांशु श्रीवास्तव, अंश कुमार पटेल, विरू गोंड, संगम, अभिषेक मिश्रा, देवराज, आलोक रंजन, अजय गोंड के अलावा तमाम छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें