फरेंदा। शिवपुर में मकान निर्माण के दौरान बगल से गुजर रहे बिजली के तार की चपेट में आने से किशोर गंभीर रूप से झुलस गया। घर के लोग उसे सीएचसी बनकटी लाए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बृजमनगंज क्षेत्र के शिवपुर निवासी राधेश्याम का 16 वर्षीय पुत्र राहुल रविवार दोपहर 12 बजे के करीब मकान निर्माण के दौरान बगल से गुजर रहे बिजली की तार की चपेट में आ गया। शोर सुनकर लोग पहुंचे और राहुल को बिजली के तार से अलग किया। वह गंभीर रूप से झुलस चुका था। लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी।