फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से कुचलकर बालक की मौत

Thu, 26 May 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
जब्त की गईं ट्रैक्टर ट्राली - फोटो : amarujala
विज्ञापन
सोनौली कोतवाली के कुनसेरवा बाईपास के समीप महुअवा मोड़ पर बुधवार की दोपहर सड़क पार कर रहे एक बालक को एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने कुचल दिया। इससे घायल बालक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। 
विज्ञापन


सोनौली थाना क्षेत्र के कुनसेरवा निवासी अनिरूद्ध का छह वर्षीय बेटा सचिन  बुधवार की दोपहर अपने घर के पास कुछ बच्चों के साथ खेल रहा था। सड़क पार करते समय सोनौली की तरफ से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी।

इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के लोग सचिन को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नौतनवा ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर परिजन और आसपास के लोग अस्पताल पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनौली एसओ आरके सिंह का कहना था कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें