फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार की मौत

Fri, 26 Aug 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Accident - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के निचलौल महराजगंज मार्ग स्थित बरोहिया ढाले के निकट बृहस्पतिवार की देर शाम पिकअप व बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले चालक समेत पिकअप को थाने लाई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम हरखोडा निवासी 30 वर्षीय दिनेश बाइक से बरोहियां से अपने घर हरखोडा जा रहे थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप से टक्कर हो गई। 
टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक खेत में जा गिरी और मौके पर ही दिनेश की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पिकअप समेत चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें