फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की हत्यारोपी पत्नी को ग्रामीणों ने बंधक बनाकर पीटा

Fri, 26 Aug 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके दो दोस्तों की मदद से अपने पति की हत्या कराने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गोविंद नामक युवक को हिरासत में ले लिया है। उधर शंकर की पत्नी धनवती के गांव पहुंचने पर गांववालों ने उसे बंधक बनाकर जमकर पीटा। ग्राम खरदिया स्वार रामपुर के प्रधान ने गदरपुर पुलिस को सूचित कर दिया है जबकि गदरपुर पुलिस थाने से कोई भी महिला कांस्टेबल ने जाकर पुलिस कस्टडी में नहीं लिया है। वहीं कोतवाल वीके जेठा ने बताया कि पुलिस मामले की विवेचना में लगी है।  
विज्ञापन


बता दें कि ग्राम खरदिया स्वार निवासी परमावती ने बुधवार को थाने में दी तहरीर में बताया है कि उसका छोटा भाई शंकर और उसकी पत्नी धनवती जो कि उसी के गांव में निवास करती हैं, धनवती केे अपने प्रेमी महेंद्र सिंह से नाजायज संबंध थे। विगत मंगलवार को शंकर को दवाई दिलाने के बहाने से हल्द्वानी ले गई वहां से वापस आते हुए उसने कमल, गोविंद और हरपाल के साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से मेरे भाई शंकर को मौत के घाट उतार दिया। 

मृतक की बहन परमावती को सुबह हत्या होने की जानकारी होते ही परिजनों और ग्रामवासियों सहित थाने में पहुंचे, जहां मृतक का पंचनामा भर कर जिला अस्पताल रुद्रपुर को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया। मृतक की बहन ने थाने में पहुंचकर मृतक शंकर की पत्नी और उसके प्रेमी महेन्द्र एवं उसके दो भाई के खिलाफ हत्या करने की पुलिस को तहरीर सौंप कर कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने उक्त चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 302, 170 बी आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया और अभियुक्तों में गोविंद नामक युवक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें