फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरात में डांस के दौराम हंगामा, एक की पिटाई

विज्ञापन
बरात में डांस के दौराम हंगामा, एक की पिटाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ठूठीबारी(महराजगंज)। शादी समारोह में द्वारपूजा के दौरान नशे में धुत एक युवक बरातियों के साथ मारपीट करने लगा। बीच-बचाव करने गए दुल्हन के चाचा पर भी हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गए। 
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के राजाबारी गांव निवासी संतोष तिवारी की भतीजी की शादी बुधवार को थी। बारात जैसे ही द्वारपूजा के लिए आगे बढ़ी संस्कृत विद्यालय के पास एक युवक आर्केस्ट्रा में डांस कर रहे बारातियों के साथ अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर उत्पात मचाने लगा। समझाने-बुझाने पर बारातियों के साथ उलझ गया और परिजनों के साथ मिलकर बारातियों पर हमला कर दिया। इससे दुल्हन के चाचा संतोष तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। यह देख बरातियों में भगदड़ मच गई। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो मौके पर पहुंची पुलिस से भी नोकझोंक हो गई। पुलिस की गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया। इसके बाद कोतवाली से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। मामले को शांत कराने के बाद शादी समारोह सम्पन्न हुआ। ठूठीबारी कोतवाल छोटेलाल ने बताया कि घटना में शामिल सूरज, राहुल, संजीत के खिलाफ मारपीट, उपद्रव मचाना, जानलेवा हमला समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत सूरज और राहुल को जेल भेज दिया गया। संजीत पुलिस की पकड़ से दूर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें