फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर विशेष सतर्कता 

Mon, 15 Aug 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पुलिस लाइंस सभागार में एसपी ने क्राइम मीटिंग क‌ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। रविवार को पुलिस लाइंस सभागार में एसपी ने क्राइम मीटिंग में स्वतंत्रता दिवस को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के साथ ही होटल, ढाबा, रेलवे, बस स्टेशन तथा भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र एवं भारत नेपाल सीमा के रास्तों पर संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की कड़ाई से चेकिंग कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी। रविवार को शुरू हुई चेकिं ग रात भर चली। 
विज्ञापन


उन्होंने सीसीटीएनएस के माध्यम से पंजीकृत किऐ जा रहे ऑनलाइन, ऑफलाइन एफआईआर की थानावार समीक्षा की। उन्होंने सीसीटीएनएस के माध्यम से ही आरोप पत्र, अंतिम रिपोर्ट, सीजर मेमों आदि की कार्रवाई की हिदायत दी। हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार चेन स्नेंचिग आदि गंभीर प्रकृति की घटनाओं में लिप्त पांच वर्षों के सक्रिय अपराधियों की एक्टिव लिस्ट तैयार कर उनके विरुद्ध गुंडा, गैंगेस्टर एक्ट में कार्रवाई करें।

एसपी ने हाईवे, पेट्रोलिंग, गश्त, पिकेट व्यवस्था को मजबूत व प्रभावी बनाने के लिए सभी प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्षों को निर्देशित किया। आईजी जोन और डीआईजी रेंज के प्रमुख अभियानों की विस्तार से समीक्षा की गई। एएसपी हरिगोविंद, सीओ सदर राजाराम यादव, फरेंदा चंद्रदेव प्रसाद, निचलौल सुरेंद्र तिवारी, एलआईयू इंस्पेक्टर ओपी सिंह के अलावा जनपद के सभी प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्ष उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें