फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहभोज के बहाने धर्म परिवर्तन की सूचना से सनसनी

Sat, 30 Jul 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
छापा मारती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। सहभोज के बहाने धर्म परिवर्तन की शिकायत पर पंहुची पुलिस को देखते ही भगदड़ मच गई। ग्रामीणों ने दौड़ाकर एक युवक को दबोच लिया जबकि दजर्न भर बाहरी युवक भागने में सफल हो गए। हियुवा का आरोप है कि पीपीगंज के कुछ लोग धर्म परिवतर्न का अभियान चला रहे हैं।
विज्ञापन


 पुरंदरपुर थाना के कवलदह उर्फ सैलदह निवासी बासदेव के घर गोरखपुर जनपद के पीपीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर निवासी दर्जनों युवक आए थे। वहां लगभग पचास लोगों के भोजन का इंतजाम था। हियुवा   कार्यकर्ता रामसेवक जायसवाल ने इसकी जानकारी जिलाध्यक्ष नरसिंह पाण्डेय और पुरंदरपुर थाने की पुलिस को दी। मामले की गंभीरता देख पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही वहां भगदड़ मच गई। हियुवा के कार्यकर्ता और गांववालों के सहयोग से एक युवक पकड़ में आ गया। पकड़े गए युवक की पहचान पीपीगंज थाना के भगवानपुर निवासी दुर्गेश के रूप में की गई।

 हियुवा के जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडेय ने बताया कि यहां 15 दिन पहले भी कुछ लोगों ने धर्म परिवर्तन कर लिया था। जिस क्रम में शुक्रवार की रात भी लगभग पचास घरों के लोगों के धर्मपरिवर्तन कराने होने की तैयारी थी। एसओ पुरंदरपुर चंद्रेश यादव ने फिलहाल धर्म परिवतर्न की पुष्टि नहीं की लेकिन कहा कि युवक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें